{"_id":"5b957f32867a55013c43a643","slug":"61536524082-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकरी में गोल्ड मेडल विजेता दो धावकों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकरी में गोल्ड मेडल विजेता दो धावकों का सम्मान
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
कस्बा टीकरी में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें पिछले माह नेपाल में हुई एथलेटिक चैंपियनशिप में भारत को दो गोल्ड मेडल दिलाने वाले दो धावकों को सम्मानित किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि 22 अगस्त को हुई इस एथलेटिक चैंपियनशिप में भारत के अलावा श्रीलंका, भूटान, नेपाल, केनिया देशों के एथलीटों ने भाग लिया। भारत की तरफ से स्पर्श राठी पुत्र ऋषिपाल राठी व सागर राठी पुत्र महेश पाल राठी निवासी टीकरी ने भी भाग लिया। स्पर्श राठी ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक व सागर राठी ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। दोनों धावकों का ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया और शील्ड देकर सम्मानित किया। ग्रामीणों ने कहा दोनों धावकों ने विदेशी धावकों को अपना लोहा मनवाते हुए भारत का परचम लहराया। इनसे युवाओं को सीख लेनी चाहिए। आज खेलों में क्षेत्र के युवा आगे बढ़ रहे हैं। स्वागत करने वालों में इलम सिंह राठी, पदम सिंह राठी, कुलदीप राठी, मांगेराम राठी, बिल्लू राठी, देवेंद्र राठी, महेश पाल राठी, मास्टर अमित राठी, रमन, सूरज, विपुल राठी, हिमांशु राठी, सावन राठी, मांगेराम राठी, रवि राठी, कुन्नू राठी, रेशव राठी, रवि कुमार, गौरव उर्फ मुखिया, बंटी, डॉ. निकुंज राठी, शरद पांचाल आदि रहे।