फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एसई के आदेश की उड़ाई जा रही धज्जियां

एसई के आदेश की उड़ाई जा रही धज्जियां

Sat, 11 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
एसई के आदेश की उड़ाई जा रही धज्जियां
हटाएं गए संविदा कर्मचारी से करवाई जा रही चेकिंग
विज्ञापन

उपभोक्ताओं में पनपता जा रहा आक्रोश
फोटो संख्या 3
बड़ौत (बागपत)।
एक्सईएन प्रथम कार्यालय में तैनात अधिकारी एसई के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध वसूली की शिकायत पर जांच के बाद हटाएं गए संविदा कर्मचारी से चेकिंग करा रहे हैं। इतना ही नहीं घंटों तक उक्त संविदा कर्मचारी को बिना किसी जांच पड़ताल के शट-डाउन दिया जा रहा है। इससे घंटों तक सप्लाई ठप पड़ी रहती है। इससे उपभोक्ताओं मेें आक्रोश पनप रहा है।
पिछले कई माह से नगर के उपभोक्ता ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता से शिकायत कर रहे थे कि एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर तैनात एक संविदा कर्मचारी चेकिंग अभियान, नया विद्युत कनेक्शन देने, मीटर लगवाने व बदलने सहित त्रुटिपूर्ण विद्युत बिल को ठीक कराने के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली कर रहा है। किसी ने भी उपभोक्ताओं की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने इस मामले में कई दिनों से एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया। कार्रवाई न होने पर पीड़ित उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत एसई रामबीर सिंह से की।
विज्ञापन

एसई रामबीर सिह ने शिकायत को गंभीरता से लेकर प्रकरण की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिएं। एसई रामबीर सिंह के निर्देश पर प्रकरण की जांच की तो आरोपी सिद्ध हो गए। इसके अलावा उक्त संविदा कर्मचारी द्वारा विभागीय कार्यों मेें अनदेखी की शिकायत भी विभागीय अफसरों को मिल रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त संविदा कर्मचारी को एसई रामबीर सिंह के निर्देश पर हटाया, इसके बावजूद एक्सईएन प्रथम कार्यालय में तैनात अधिकारी एसई रामबीर सिंह के आदेश की धज्जियां उड़ाकर उक्त संविदा कर्मचारी से चेकिंग करवा रहे हैं। इतना ही नहीं उक्त संविदा कर्मचारी को धड़ल्ले से शट-डाउन भी दिया जा रहा है। इससे घंटों तक विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी रहती है। दूसरी तरफ उपभोक्ताओं मेें आक्रोश पनप रहा है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता प्रथम गोपाल ने कहा उक्त संविदा कर्मचारी को हटा दिया गया है। यदि इसके बावजूद वह काम कर रहा है तो संबंधित एसडीओ व अवर अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed