फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   याकूब और बाला के परिवार को दिए चार-चार लाख

याकूब और बाला के परिवार को दिए चार-चार लाख

Sun, 29 Jul 2018 01:21 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
याकूब और बाला के परिवार को दिए चार-चार लाख
बागपत। बरसात में मकान गिरने के कारण महिला सहित दो लोगों की मौत के बाद सरकारी सहायता दे दी। मिलाना के याकूब और शेरपुर लुहारा की बाला के परिवार के खातों में चार-चार लाख रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया कि बरसात होने से जो भी नुकसान हुआ है, उसकी सूची तैयार कराई जा रही है। प्रशासन पीड़ितों की हर सहायता करेगा।
विज्ञापन

शनिवार को दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराया। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतकों के पीड़ित परिवार के खातों में शनिवार को ही चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता ट्रांसफर कर दी। एसडीएम बड़ौत अरविंद कुमार रविवार को दोनों पीड़ितों के घर पहुंचकर इसकी स्टेटमेंट पीड़ित परिवारों को उपलब्ध करा देंगे। एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव ने बताया कि तिलपनी गांव के नफीस का मकान गिर गया था, जिस कारण परिवार के चार सदस्य घायल हो गए थे। लेखपाल ने मौके पर जाकर 95 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की संस्तुति की, इस परिवार को जल्द ही सहायता दी जाएगी। डीएम ने बताया कि बागपत, बड़ौत और खेकड़ा तहसील क्षेत्र में जो भी नुकसान हुआ है, उसकी रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति की प्रशासन नियमानुसार मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed