फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   केंद्रीय राज्यमंत्री से मिला धरनारत लोगों का प्रतिनिधि मंडल

केंद्रीय राज्यमंत्री से मिला धरनारत लोगों का प्रतिनिधि मंडल

Fri, 27 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री से मिला धरनारत लोगों का प्रतिनिधि मंडल
दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी में सीएचसी शुरू कराने के लिए धरना 52वें दिन भी जारी रहा। लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह से मिला और सीएचसी चालू कराने की मांग की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि वह 52 दिनों से कस्बावासी धरना दे रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार का कोई भी नुमाइंदा धरनास्थल पर नहीं पहुंचा है। जब तक प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मौके पर पहुंचकर सीएचसी का उद्घाटन नहीं करते तब तक धरना जारी रहेगा। इस संबंध में बृहस्पतिवार को एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री और बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह से उनके पैतृक निवास पर मिला। डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि आपकी मांग जायज हैं, वह जल्द ही टीकरी की समस्या से स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराएंगे। दोपहर बाद स्वामी प्रेमानंद महाराज के द्वारा धरनास्थल पर रामकथा का वाचन किया गया। धरने पर मास्टर महेंद्र सिंह, शिवकुमार राठी, प्रमोद राठी, अमरजीत राठी, रमेश भगत, अंकित राठी, राजेंद्र शर्मा, बाबूराम जाटव, रितिक, आनंद प्रकाश, रविंद्र, कौशल कश्यप, चौधरी सुखबीर सिंह, जसवीर सिंह राठी, पप्पन सैफी, कय्यूम सैफी, ओमवीर शर्मा, सोहनवीर राठी, हिमानी, नैना, प्रमिला देवी, राजपाल जाटव, संजीव राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed