{"_id":"5b0efce14f1c1ba76e8b565a","slug":"61527708897-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला योजना के लिए शासन ने मांगे प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजना के लिए शासन ने मांगे प्रस्ताव
Updated Thu, 31 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बागपत। शासन ने जिला योजना के लिए वर्ष 2018-19 के लिए प्रस्ताव भेजने के लिए निर्देशित किया। विशेष सचिव जसजीत कौर ने विभागों से विकास कार्यों के लिए योजना तैयार कर जल्द प्रस्ताव भेजने के लिए डीएम को निर्देशित किया है।
वर्ष 2018-19 के लिए प्रस्तावित जिला योजना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चालू वित्तीय वर्ष के लिए 145 करोड़ रुपये की जिला योजना मंजूर की। इसमें सबसे ज्यादा जोर विकास कार्यों की गति बढ़ाने पर ही दिया। प्रस्तावित जिला योजना का प्रारूप वर्ष 2018-19 के लिए प्रस्तावित जिला योजना तैयार करने में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत एवं नगरीय निकाय की विकास योजनाएं शामिल की जाएंगी। विशेष सचिव जसजीत कौर ने जिला योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस बाबत संबंधित विभागाध्यक्षों को पत्र लिखा, ताकि समय से जिला योजना को तैयार कर शासन को रिपोर्ट भेजी जा सके।