फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मांगों को लेकर रखा सामूहिक अवकाश रखा

मांगों को लेकर रखा सामूहिक अवकाश रखा

Wed, 30 May 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर रखा सामूहिक अवकाश रखा
बागपत। ग्राम विकास और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश रखा। संगठन के सदस्यों के आंदोलन के कारण ग्राम विकास से संबंधित कार्य प्रभावित हो गए हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम विकास और ग्राम पंचायत अधिकारियों का आंदोलन चल रहा है। पहले काली पट्टी बांधकर विरोध व्यक्त किया। अब सभी सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि शासन और प्रशासन स्तर से उनकी ग्रेड-पे 200 करने, समय से पदोन्नति और योग्यता स्नातक करने की मांग कर रहे हैं। संगठन की मांगों पर शासन का कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा संगठन के पदाधिकारी प्रदेश के संबंधित मंत्री से लेकर क्षेत्रीय विधायकों के सामने अपनी समस्या रख चुके हैं, लेकिन समस्या हल नहीं हुई। उन्होंने कहा जिले के सभी पंचायत और विकास अधिकारी आंदोलन शुरू कर रहे हैं। उन्होंने बताया संगठन के सभी सदस्य बुधवार तक अवकाश पर होंगे। इसके बाद विकास भवन में एक दिन का उपवास रखा जाएगा। उन्होंने कहा जरूरत पड़ने पर छह जून से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू होगी। ग्राम विकास और ग्राम पंचायत अधिकारियों के सामूहिक अवकाश पर होने के कारण ग्रामीण परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed