{"_id":"5af9e79c4f1c1b1b5e8b486d","slug":"61526327196-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
Updated Tue, 15 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। केंद्र और प्रदेश सरकार पर गलत नीतियों का आरोप लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस के रूप में तहसील मुख्यालय पहुंचे। यहां जनसमस्याओं के निस्तारण की मांग कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार को सौंपा।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम कुमार के नेतृत्व मेें कार्यकर्ता दिल्ली बस स्टैंड पर एकत्र हुए। वहां से जलूस के रूप मेें कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए तहसील पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा केंद्र और प्रदेश में सरकार की गलत नीतियों के चलते आवश्यक वस्तुओं मेें महंगाई हो चुकी है। कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा की अनदेखी हो रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं मेें भारी अनियमितता बरती जा रही है। दिन दहाड़े लूट, हत्या, दुष्कर्म से कानून व्यवस्था चौपट हो गई हैं और असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है। कांग्रेसियों ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का दाम समय से नहीं दिया इसके बाद कांग्रेसियों की ओर से दिए गए ज्ञापन मेें मांग की कि गन्ना किसानों को ब्याज सहित भुगतान दिलाया जाए, तहसील स्तर पर गांव देहात मेें शहर में दूध मावा, पनीर मेें हो रही मिलावट पर जांच कर कार्रवाई की जाए। लूट चोरी हत्या, महिलाओं से छेड़छाड़, जाम, अतिक्रमण से निजात की कार्रवाई की जाए। नहरों की सफाई कराई जाए। शिक्षण संस्थाओं में उचित फीस ली जाए। स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर गरीबों का इलाज कराया जाए। इसमें शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, दीपक शर्मा, नरेंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र राणा, हेमंत कुमार, तेजवीर तोमर, अमित दीक्षित, ब्रजमोहन शर्मा, साहब सिंह, देवेंद्र, अमरपाल, बाबू खा आदि रहे।