फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छात्रों का बिजरौल रोड पर प्रदर्शन

छात्रों का बिजरौल रोड पर प्रदर्शन

Fri, 27 Apr 2018 01:10 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
छात्रों का बिजरौल रोड पर प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

गाजीपुर (दिल्ली) मेें नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ हुई रेप की घटना से आक्रोशित छात्रों ने बिजरौल रोड पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया और आरोपियों को फांसी देने की मांग की।

बृहस्पतिवार को छात्र नेता प्रियवत राणा के नेतृत्व मेेें छात्र एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। उन्होेंने कहा आए दिन प्रदेश में किशोरी और युवतियों को रेप कर मौत के घाट उतारा जा रहा है, लेकिन लोगों की शिकायतों और प्रदर्शन करने के बाद भी केंद्र और प्रदेश सरकार इन घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। बढ़ रही रेप की घटनाओं से युवतियां अपने आपको घरों में भी असुरक्षित महसूस कर रही हैं। छात्रों ने गाजीपुर (दिल्ली) में नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ हुई रेप की घटना पर आक्रोश जताया और आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग उठाई। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में राहुल, तनु तोमर, प्रदीप प्रधान, अंकुर तोमर, अक्षय, यशवंत, रोहित आदि रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed