{"_id":"5ae22b024f1c1b320a8b6abf","slug":"61524771586-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरान कंठस्थ करने वाले 12 वर्षीय छात्र को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरान कंठस्थ करने वाले 12 वर्षीय छात्र को सम्मानित किया
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
कुरान कंठस्थ करने पर रठौडा गांव में स्थित मदरसा इशा अतुल इस्लाम की प्रबंध समिति ने कार्यक्रम आयोजित कर 12 वर्षीय छात्र मोहम्मद हारिसको सम्मानित किया।
रठौडा के मदरसे मेें दर्जा हिफज छात्र मोहम्मद हारिस पढ़ता है। वह 12 वर्ष का है और असारा गांव का रहने वाला है। उसने बृहस्पतिवार को मदरसे मेें कुरान कंठस्थ कर एक दिन मेें कुरान पढ़कर सुनाई तो वहां मौजूद लोग दंग रहे गए। इस पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान मदरसे के मैनेजर मौलाना राशिद कासिम ने कहा कि खुशी महसूस हो रही है कि हमारे छात्र ने पूरा कुरान एक दिन में सबको सुनाया। उन्होंने कहा कि सभी छात्र मेहनत करें और मदरसे का नाम रोशन करें। इस अवसर पर छात्र हारिस को सम्मानित किया। इसकी अध्यक्षता मौलाना राशिद कासिम ने की और संचालन कारी यामीन ने किया। इसमें मौलाना मेहराज को भी इनाम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जावेद, मोहम्मद शाहिद, उमर, अब्बास आदि शामिल रहे।