{"_id":"5a70d1504f1c1bb2208b651e","slug":"61517343056-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे विभाग करेगा किसानों के दावों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वे विभाग करेगा किसानों के दावों की जांच
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यमुना खादर की विवादित जमीन के मालिकाना हक का फैसला सर्वे विभाग करेगा। सोनीपत प्रशासन का पत्र मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सर्वे विभाग को जिम्मेदारी दी है। किसानों के दावों की जांच कर मालिकाना हक की सूची को सोनीपत भेज दिया जाएगा। इसके बाद ही किसानों के नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज होंगे।
फैजपुर निनाना गांव के किसानों ने कहा उनकी जमीन हरियाणा के सोनीपत जिले के रकबे में है, लेकिन राजस्व रिकॉर्ड में उनका नाम नहीं है। इसके लिए पैमाइश भी हो चुकी है। सोनीपत के तहसीलदार ने बागपत प्रशासन को पत्र लिखा है। इसमें जमीन के रिकॉर्ड से जांच कराकर एक सूची बनाई जाएगी। एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव ने बताया कि सर्वे विभाग किसानों के दावों की जांच करेगा, इसके बाद अंतिम सूची डीएम बागपत के माध्यम से हरियाणा भेजी जाएगी। इस रिकॉर्ड के आधार पर ही किसानों का नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज होगा। जल्द ही सर्वे विभाग की टीम यह सूची तैयार करेगी। निवाड़ा, सिसाना और गौरीपुर जवाहरनगर के ग्रामीण भी राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं।