फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अफसरों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

अफसरों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Sun, 21 Jan 2018 01:21 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
अफसरों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

शीतकालीन भ्रमण के दौरान शुक्रवार की रात्रि में एसडीएम और बीडीओ बड़का गांव में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। ग्रामीणों ने गांव के राशन डीलर पर जहां राशन वितरण न करने का आरोप लगाया, वहीं अन्य ग्रामीणों ने पेंशन सहित अन्य शिकायतें कीं।

एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी और बीडीओ प्रेम चंद शनिवार की रात्रि में बड़का गांव में पहुंचे और गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांव मेें साफ-सफाई का कार्य ठीक-ठाक मिला, वहीं विकास कार्य भी चले मिले। इस दौरान उन्होंने लोगों की जन समस्याएं भी सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का राशन डीलर सही ढंग से राशन नहीं दे पा रह है, इस कारण उन्हें भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सैकड़ों ग्रामीणों ने राशन कार्ड न बनने की शिकायत की। इसके अलावा ग्रामीणों ने पेंशन न बनने, बिजली सप्लाई न मिलने की शिकायत की। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने ग्राम सचिव सतीश को विभागीय रिकार्ड पूरा रखने व गांव में विकास कार्य सही मिलने पर प्रोत्साहित किया। संचालन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इरफान व ग्राम सचिव सतीश ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed