{"_id":"5a566a014f1c1b191b8b45ee","slug":"61515612673-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑवरलोड गन्ने के ट्रक से छपरौली थाने के सामने लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑवरलोड गन्ने के ट्रक से छपरौली थाने के सामने लगा जाम
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। जनपदों की सड़कों पर ऑवरलोड वाहन दौड़ रहे हैं। बुधवार को छपरौली थाने के सामने गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक के कारण घंटों जाम लगा रहा। इससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
कस्बे में मुख्य मार्ग पर पुलिस थाना है। उसके सामने से ही ईंटों और गन्ने के लदे ओवरलोड ट्रक व अन्य वाहन गुजरते हैं। बुधवार को गन्ने से लदे ट्रक के कारण थाने के सामने करीब एक घंटा जाम लगा रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूली बच्चों को ज्यादा दिक्कत हुई। पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया तथा ट्रक चालक को फटकार लगाई। यह अकेले छपरौली कस्बे की हालत नहीं है, अधिकांश सड़कों पर स्थिति यहीं है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भी जगह-जगह जाम लगा रहता है। कई बार गन्ने से लदे वाहन पलट भी जाते है। उसके बावजूद पुलिस-प्रशासन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है। एसपी जय प्रकाश का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।