फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चितमखेड़ी में करंट लगने से किसान की मौत

चितमखेड़ी में करंट लगने से किसान की मौत

Sat, 02 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
चितमखेड़ी में करंट लगने से किसान की मौत
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

चित्तमखेड़ी गांव के जंगल में 11 हजार वोल्ट क्षमता की विद्युत लाइन का करंट लगने से किसान की मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने हादसे पर आक्रोश जताते हुए घर पर ही शव रखकर विद्युत निगम के खिलाफ जमकर हंगामा किया। छह घंटे बाद कुछ लोगों के समझाने पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
मृतक सचिन (22) पुत्र सतपाल चित्तमखेड़ी गांव का रहने वाला था। वह अविवाहित था। बृहस्पतिवार की शाम वह अपने खेत में गेहूं की बुवाई करने गया था। बुवाई करते वक्त खेत में खड़े 11 हजार की विद्युत लाइन के खंभे से छू गया, जिसमें उतर रहे करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। सूचना पर परिजन उसे बड़ौत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे मेरठ ले जाया गया। मेरठ में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह उसका शव गांव पहुंचा तो घर पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ हंगामा किया। उनका कहना था कि बिजली घर की मशीन दुर्घटना होने पर ट्रिप नहीं करती। मशीन ठीक होती तो सचिन की जान न जाती। हादसे की सूचना पर निगम का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। छह घंटे बाद ग्रामीणों के समझाने पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस संबंध में निरपुड़ा बिजली घर के जेई रविंद्र कुमार ने बताया कि दो दिन पहले ठेकेदार को मशीन ठीक करने के लिए कहा था, लेकिन उसने मशीन ठीक नहीं की। एक-दो दिन में मशीन ठीक करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed