{"_id":"5a1f0b3e4f1c1ba7668b7304","slug":"61511983934-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक घोषित होने के बावजूद चलाया चेंकिग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक घोषित होने के बावजूद चलाया चेंकिग अभियान
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक अवकाश में भी विद्युत
निगम ने चलाया चेकिंग अभियान
बड़ौत (बागपत)। नगर निकाय चुनाव के लिए पूर्व में घोषित सार्वजनिक अवकाश के बावजूद विद्युत निगम के अधिकारियों ने नगर में चेकिंग अभियान चलाया। इस पर नाराज उपभोक्ताओं ने काफी हंगामा किया। उपभोक्ताओं ने कहा निकाय चुनाव होने के कारण बुधवार को सार्वजनिक अवकाश होने के बाद भी विद्युत निगम के अफसरों ने मनमानी कर नगर में चेकिंग अभियान चलाया। टीम का नगर की गुराना रोड, छपरौली रोड, गांधी रोड, बड़का रोड पर लोगों ने विरोध किया। इसके बाद टीम को बिना चेकिंग लौटना पड़ा। उधर कुछ कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें तो अफसरों के निर्देश पर ड्यूटी करनी है। इस संबंध मेें एक्सईएन प्रथम अजय कुमार ने कहा राजस्व वसूली का लक्ष्य हासिल करने के लिए चेकिंग की । उनके पास सार्वजनिक अवकाश का कोई आदेश नहीं है।