फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सिस्टम नहीं सुधरा तो सड़कों पर उतरेगा रालोद

सिस्टम नहीं सुधरा तो सड़कों पर उतरेगा रालोद

Tue, 26 Sep 2017 01:27 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
सिस्टम नहीं सुधरा तो सड़कों पर उतरेगा रालोद
बागपत। जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर रालोद के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात की। छपरौली विधायक ने कहा सिस्टम नहीं सुधरता तो रालोद सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा। प्रशासन को अपनी जवाबदेही तय करनी होगी। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गड्ढों की वजह से रोजाना लोगों की जान जा रही है, ऐसे में रालोद चुप बैठने वाला नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह के नेतृत्व में रालोद नेता कलक्ट्रेट में डीएम भवानी सिंह खंगारौत से मिले। काठा नाव हादसा, अमीनगर सराय में डकैती, मोबाइल शॉप में चोरी और दिल्ली-सहारनपुर समेत जिले की सड़कों के गड्ढों पर जवाब मांगा गया। रालोद नेताओं ने कहा दो सभाओं के बीच पहुंचकर डीएम ने खुद ही इन मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने का भरोसा दिलाया, लेकिन कोई सार्थक नतीजा अभी तक सामने नहीं आया है। डीएम भवानी सिंह ने कहा बरसात की वजह से पैच वर्क का कार्य रोक देना पड़ा है, जल्द ही इसमें अपेक्षित सुधार होगा। अपराध की वारदातों पर पुलिस कार्य कर रही है। नाव हादसे में कहा आर्थिक सहायता के लिए शासन को पत्र लिखा है, इसके अलावा ग्राम पंचायत बजट से नाव की व्यवस्था कर सकती है, इसके लिए प्रशासन बजट स्वीकृत कर देगा। रालोद नेताओं ने कहा पीड़ितों पर दर्ज मुकदमे वापस होनी चाहिए। इसमें जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक साहब सिंह, मंडल अध्यक्ष यशवीर सिंह, पूर्व विधायक अजय तोमर, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रहमपाल तोमर, युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, जमीरूद्दीन अब्बासी, नौशाद, सुबोध राणा, नंदलाल डोगरा, कुलभूषण जैन, पंकज जैन, साहब सिंह और भुरू सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed