फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मेजर ध्यानचंद की याद में हॉकी प्रतियोगिता

मेजर ध्यानचंद की याद में हॉकी प्रतियोगिता

Wed, 30 Aug 2017 01:28 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
मेजर ध्यानचंद की याद में हॉकी प्रतियोगिता
बागपत। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर खेल विभाग ने हॉकी प्रतियोगिता कराई। शिक्षण संस्थाओं में खेल प्रतियोगिता हुई। विजेता खिलाड़ी और टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में सोमवार को हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार त्यागी, स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, जिला महामंत्री सोनिया चौधरी ने खिलाड़ियों का परिचय लिया। इसके बाद सेंट एंजेल्स और ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल सहित छह टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच सेंट एजेंल्स की येलो टीम ने ज्ञानदीप जूनियर हाईस्कूल गौरीपुर जवाहरनगर की टीम को हराया। बंदपुर ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार ने विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सुनील वशिष्ठ, रवि कुमार जाटव, राजीव, सुमित, धीरजपाल, धर्मेंद्र कुमार, पंकज आर्या निर्णायक मंडल में रहे।
विज्ञापन

लक्ष्य पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता हुई। कक्षा एक से चार के बच्चों की बाधा दौड़ हुई, इसमें प्रांजल प्रथम, ध्रुव द्वितीय, कक्षा पांच से आठ की खो-खो में योग एंड हेल्थ क्लब की छात्राएं प्रथम रही कल्चरल क्लब की छात्रा द्वितीय, कक्षा नौ से 12 तक के बीच हुई कबड्डी में शुभम धनकड़ की टीम प्रथम, मोहित दांगी की टीम द्वितीय रही। विजेता खिलाड़ी और टीम को प्रबंधक रविंद्र भाटी, बीके शर्मा ने पुरस्कृत किया। अमित कुमार, चिंकी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed