फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   60 copy mafias have been bound by a bond of Rs 5 lakh each.

Baghpat News: 60 नकल माफिया 5-5 लाख से मुचलका पाबंद

Sat, 11 Oct 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 11 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
60 copy mafias have been bound by a bond of Rs 5 lakh each.
बागपत। पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा के दौरान 12 अक्तूबर को नकल माफिया किसी तरह से सेंधमारी नहीं कर सके, इससे पहले ही उनपर शिकंजा कस दिया गया है। पुलिस ने जिले के 60 नकल माफियाओं को पांच-पांच लाख रुपये से मुचलका पाबंद किया है। इन पर सॉल्वर गिरोह में शामिल होकर बागपत के अलावा अन्य जिलों व प्रदेशों में नकल कराने के मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

बागपत के काफी युवकों ने सॉल्वर गिरोह बनाए हुए हैं। रेलवे, सेना, यूपी पुलिस, लेखपाल, सचिव, यूपीटीईटी समेत अन्य परीक्षाओं में नकल कराते हुए सॉल्वर गिरोह में शामिल यहां के युवक कई बार पकड़े जा चुके हैं। ये दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान तक पकड़े गए।
विज्ञापन

पुलिस की रेडियोग्राफर की भर्ती परीक्षा के दौरान तो गिरोह में बागपत के दस से ज्यादा सदस्य शामिल थे जो बड़ौत में बैठकर कंप्यूटर हैक करके पेपर करा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह ही आठ अगस्त को एसएससी की परीक्षा में नकल कराते हुए भी कई युवक नैनीताल में पकड़े गए थे। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि इस तरह अभी तक बागपत के 60 युवक चिह्नित किए गए हैं जो सॉल्वर गिरोह में शामिल रहे हैं।

इनमें छह महिलाएं भी शामिल हैं। इन पर जिले के अलावा दूसरे जनपदों व राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें कई गिरोह के सरगना भी है। इन सभी का ब्योरा जुटाकर पीसीएस परीक्षा से पहले पांच-पांच लाख रुपये से मुचलका पाबंद किया गया है। जिससे इनको पता रहे कि पुलिस की इनपर नजर है और ये परीक्षा में यह किसी तरह से सेंधमारी नहीं कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed