{"_id":"677ec715b4e45c0ffd0a9854","slug":"59-nominations-received-for-bjp-district-president-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-124613-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 59 नामांकन हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 59 नामांकन हुए
विज्ञापन
बागपत गेस्ट हाउस में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फार्म जाम करते भाजपा नेता
- फोटो : स्रोत: पीआरवी
बागपत। भाजपा जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर खींचतान होती दिख रही है। क्योंकि जिलाध्यक्ष के लिए 59 नामांकन आए हैं और इनमें जिलाध्यक्ष व पूर्व जिलाध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं। इनमें से पांच नाम की सूची हाईकमान को सौंपी जाएगी और उसके बाद जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी।
जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन कराने को चुनाव पर्यवेक्षक व पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह और चुनाव अधिकारी अशोक जाटव बुधवार सुबह लोनिवि गेस्ट हाउस पहुंच गए। मगर, उनसे पहले ही नामांकन करने के लिए भाजपा नेताओं की भीड़ जमा हो गई थी। उनके पहुंचते ही नेताओं ने नामांकन करने शुरू कर दिए।
जिलाध्यक्ष बनने की चाहत में 59 नेताओं ने नामांकन किया। इसके बाद कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें चुनाव पर्यवेक्षक, चुनाव अधिकारी, विधायक योगेश धामा, पूर्व विधायक सहेंद्र रमाला, सरिता चौधरी, डाॅ. विनय त्यागी, अनिल तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैठक में काफी देर तक चुनाव को लेकर चर्चा हुई और पांच नाम हाईकमान को भेजने के लिए कहा गया। उन पांच नाम पर जल्द ही दोबारा चर्चा होगी और उसके बाद ही जिलाध्यक्ष की घोषणा होगी जो इस महीने के आखिर तक होने की उम्मीद जताई जा रही है।
nजितने नेता बैठक में नहीं आते, उससे ज्यादा नामांकन हुए : भाजपा का जिलाध्यक्ष बनने के लिए 59 नामांकन आए तो यह देखकर हर कोई चौंक गया। वहां कुछ नेताओं ने कहा कि इतने लोग कई बार भाजपा कार्यालय पर होने वाली बैठक में नहीं आते हैं। जिलाध्यक्ष बनने के लिए इतने सारे नेता लाइन में लगे हैं।
ऐसे भी कई नेताओं ने जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन किया जो पहले कभी कार्यक्रमों तक में शामिल नहीं होते हैं। एसे में यह देखना दिलचस्प होगा की भाजपा जिला अध्यक्ष काैन बनता है?