फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   5784 got loan in Prime Minister's Self Employment Scheme

8082 आवेदन, 6043 स्वीकृत, 5784 को मिला ऋण

Wed, 28 Jul 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
5784 got loan in Prime Minister's Self Employment Scheme
बागपत। प्रधानमंत्री स्व निधि रोजगार योजना के अंतर्गत जिले में 8082 स्ट्रीट वेंडरों ने ऋण के लिए आवेदन किया। इनमें से बैंकों ने 6043 आवेदनों को ऋण के लिए स्वीकृति दी। स्वीकृत आवेदनों में से 5784 स्ट्रीट वेंडरों का ऋण उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री स्व निधि रोजगार योजना के अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर ( रेहाड़ी मजदूर, ठेली वाले, खोमचे वाले, मोची) को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए दस हजार रुपये का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। आवेदक को नगर पालिका या नगर पंचायत में पंजीकरण कराने के उपरांत आवेदन करना होता है। आवेदन के बाद आवेदन पत्र का सत्यापन कराकर उसे स्वरोजगार के लिए बैंक द्वारा दस हजार रुपये का ऋण दिया जाता है।
विज्ञापन

स्ट्रीट वेंडरों को योजना का लाभ देने के लिए मंगलवार और बुधवार को नगर पालिका, नगर पंचायत और डूडा कार्यालय में कैंप लगाकर स्ट्रीट बेंडर पंजीकरण किए । पूर्व में जिले में 8082 रेहाड़ी मजदूरों ने ऋण के लिए आवेदन किया था। इनमें से बैंक ने 6043 आवेदन पत्र स्वीकार किए और 2039 आवेदन पत्र सत्यापन के दौरान निरस्त किए। जिले के 5748 स्ट्रीट वेंडरों के खातों में ऋण की धनराशि भेजी जा चुकी है। परियोजना निदेशक (डूडा) रजनी पुंडीर ने बताया कि योजना में जिले में 6043 लोगों के आवेदन स्वीकार किए। आवेदकों को योजना का लाभ देने के लिए 11 व 12 अगस्त को भी कैंप लगाकर पंजीकरण कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed