{"_id":"624c7e12d9bf05139559eee7","slug":"56-cho-deployed-in-health-department-baghpat-news-mrt5831927112","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग को मिले 56 सीएचओ, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पर किए जाएंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग को मिले 56 सीएचओ, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पर किए जाएंगे तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पर किए जाएंगे तैनात
लोगों को गांवों में ही मिले बेहतर उपचार की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। लोगों को अब गांवों में ही बेहतर उपचार की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग को शासन स्तर से 56 नए सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी सीएचओ के नियुक्त पत्र जारी कर सब सेंटरों पर तैनात किया जा रहा है। आठ अप्रैल तक सभी सीएचओ को ज्वाइनिंग के निर्देश दिए हैं।
जिले में दो सौ सब सेंटर हैं। शासन स्तर से पूर्व में 54 सीएचओ तैनात किए गए थे। इनमें से तीन सीएचओ ने स्थायी होने पर नौकरी छोड़ दी थी। अब शासन स्तर से जिले में 56 सीएचओ और भेजे गए हैं। अब जिले में कुल 107 सीएचओ हो गए हैं। इन सीएचओ को सब सेंटरो का आवंटन कर नियुक्ति पत्र जारी किए जा रहे हैं। सभी सीएचओ को आठ अप्रैल तक ज्वाइनिंग के निर्देश दिए हैं। सब सेंटरों पर सीएचओ नियुक्त होने पर ग्रामीणों को गांवों में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। लोगों को बीमारियों का उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल या अन्य स्थानों की दौड़ नहीं लगानी होगी। जिला कम्युनिटी कार्यक्रम प्रबंधक नौशाद ने बताया कि जिले में दो सौ सब सेंटर में से 107 पर सीएचओ को नियुक्ति दे दी गई है। अन्य सब सेंटरों को एएनएम संभालेंगी। अन्य सीएचओ मिलने पर अन्य सब सेंटरों पर नियुक्त किए जाएंगे।