फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   55 samples taken from chicken farms

मुर्गी फार्मों से लिए गए 55 सैंपल

Fri, 15 Jan 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
55 samples taken from chicken farms
बागपत। बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग सतर्क है। जिले के मुर्गी फार्मों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे है। शुक्रवार को 55 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए है। अब तक 147 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके है।
विज्ञापन

जिले में 13 मुर्गी फार्म है। बर्ड फ्लू की आशंका के मद्देनजर पशुपालन विभाग ने सभी मुर्गी फार्म संचालकों को नियमित रूप से स्प्रे और चूने का छिड़काव कराने के निर्देश दिए है। गठित की गई 26 टीमें मुर्गी फार्मों की निगरानी कर रही है। इसके अलावा जिले में अन्य जनपदों अथवा राज्यों से आने वाले मुर्गे व अंडों के आयात पर 24 जनवरी तक प्रतिबंध लगा दिया है। निवाड़ा चेकपोस्ट, डूंडाहैडा चेकपोस्ट, टांडा व धोली प्याऊ चेकपोस्ट पर इसकी निगरानी की जा रही है। कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया है। प्रशासन ने बीमारी से संबंधी कोई भी लक्षण मिलने पर कंट्रोल रूम में सूचना देने के निर्देश दिए है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ खुशीराम ने बताया कि जिले में अभी तक बर्ड फ्लू बीमारी का केस नहीं मिला है। एहतियात के तौर पर अब तक 147 सैंपल जांच के लिए बरेली भेजे जा चुके है। इनमें से शुक्रवार को ही 55 सैंपल लिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed