फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्राइवेट स्कूल संचालक ने छुड़वा दी छात्र की परीक्षा

प्राइवेट स्कूल संचालक ने छुड़वा दी छात्र की परीक्षा

Fri, 15 Feb 2019 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूल संचालक ने छुड़वा दी छात्र की परीक्षा
बागपत। शाहपुर बड़ौली गांव के एक प्राइवेट स्कूल संचालक पर छात्र को झांसे में रखकर हाईस्कूल की परीक्षा छुड़वाने का आरोप लगाया गया है। छात्र ने अपनी मां के साथ कलक्ट्रेट में पहुंचकर डीएम से इसकी शिकायत की और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे शाहपुर बड़ौली गांव के अंकित पुत्र सतबीर सिंह ने आरोप लगाया कि एक प्राइवेट स्कूल संचालक ने उसकी परीक्षा छुड़वा दी है। कलक्ट्रेट और डीआईओएस दफ्तर में इसकी शिकायत की। उसने बताया कि गांव में ही एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई पूरी की। स्कूल के प्रधानाचार्य ने झांसे में रखकर उसको दसवी में दाखिला दिलाने की बात कहीं। इसकी एवज में उसने फीस भी वसूली। परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र लेने गए तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस कारण उसकी दो पेपर छूट गए हैं। अभी भी प्रवेशपत्र नहीं दें रहा है। छात्र ने बताया कि फैजपुर निनाना के इंटर कॉलेज में परीक्षा दिलाने की बात कहीं थी। पीड़ित ने डीएम से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। डीआईओएस बृजेंद्र कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed