फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बैंकों की हड़ताल से लेनदेन ठप, गहराया नगदी संकट

बैंकों की हड़ताल से लेनदेन ठप, गहराया नगदी संकट

Thu, 27 Dec 2018 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बैंकों की हड़ताल से लेनदेन ठप, गहराया नगदी संकट
बड़ौत (बागपत)। यूनाइटेड फोरम आफ बैंकर्स के आह्वान पर बुधवार को नगर व देहात मेें स्थित बैंक कर्मचारियों की हड़ताल रही। इससे लेन-देन कार्य पूरी तरह से ठप रहा और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रुपये निकालने को लेकर जब ग्राहक एटीएम पहुंचे, लेकिन अधिकांश एटीएम खाली मिले।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक के आह्वान पर राष्ट्रीयकृत बैंक शाखाओं के अधिकारी व कर्मचारी ओरियंटल बैंक शाखा के सामने एकत्र हुए और मांगों के समर्थन मेें नारेबाजी की। उन्होंने मांग की कि वेतन समझौते को अविलंब लागू किया जाए। इसके बाद सभा में विक्रम सिंह आर्य ने कहा कि पिछले पांच साल में बैंकों मेें ढाई गुना काम बढ़ा है, जबकि कर्मचारियों की संख्या 22 हजार कम हो गई है। सरकार की नीतियों के चलते जो अंधाधुंध लोन दिया जा रहा है, उसे एनपीए लगातार बढ़ता जा रहा है। बैंकों में कैश तरलता की कमी आ गई है, जिससे लाभ घट रहे हैं। इस हालत मेें यूएफबीओ की मांग है कि बडे़ उद्योगपतियों पर फंसे पैसे को वसूल किया जाए। एक साल हो चुका है, लेकिन कोई सकारात्मक बात सरकार नहीं कर रही है। इसलिए सरकार से मांग की कि वेतन समझौते पर सकारात्मक बात की जाए। इसमें संजीव, भूपेंद्र, मोनू कुमार, दीपक, सचिन कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। इसमें सुरेंद्र सिंह, सचिन, देवेेंद्र, भूपेंद्र अंकुर, अशोक, कुलदीप, अजय कुमार, देवेंद्र कुमार, बिजेंद्र कुमार, संतोष कुमार, राजवीर सिंह, पुनीत कुमार, सुमित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed