फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   क्षमता से अधिक सवारी लेकर दौड़ रहे हैं थ्री व्हीलर

क्षमता से अधिक सवारी लेकर दौड़ रहे हैं थ्री व्हीलर

Sun, 09 Dec 2018 12:51 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
क्षमता से अधिक सवारी लेकर दौड़ रहे हैं थ्री व्हीलर
बड़ौत (बागपत) ।
विज्ञापन

बड़ौत-बिनौली मार्ग पर चलने वाले थ्री व्हीलर क्षमता से ज्यादा सवारी बैठाने से दुघर्टना की संभावना बनी हुई है, लेकिन पुलिस और परिवहन विभाग का कोई अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जबकि पूर्व में इनसे कई दुर्घटनाएं हो चुकी है।

बड़ौत-बिनौली मार्ग पर थ्री व्हीलर चालक क्षमता से अधिक सवारी भर लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। ये आठ सवारी मेें पास हैं लेकिन 15 से 20 सवारी भरते हैं और छत और जाल पर भी सवारी लटकी रहती हैं। जबकि बड़ौत-बिनौली मार्ग पर कई पुलिस की चौकियां भी हैं, लेकिन वे इन्हें देख मूक दर्शक बने रहते हैं। वहीं परिवहन विभाग के अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यदि इन पर प्रतिबंध नहीं लगाया तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इससे पूर्व भी कई बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी है। क्षेत्रवासियों ने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। चेतावनी देने वालों में हरफूल, महावीर, जितेंद्र, रणवीर, रामपाल, धीर सिंह, सुरेश, अमित, नैन पाल, धमेंद्र, राहुल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed