{"_id":"5be9d47fbdec226eee1b807b","slug":"51542050943-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औसिक्का की महिला ने प्रधान पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औसिक्का की महिला ने प्रधान पर लगाया आरोप
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत) ।
औसिक्का गांव के महिला ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर गांव के प्रधान पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हजारों रुपये ठगने का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ प्रधान ने आरोपों को निराधार बताया।
पीड़ित महिला रचना पत्नी प्रवीन औसिक्का गांव की है। उसने एसडीएम आशीष कुमार को पत्र देकर बताया कि गांव के प्रधान बानो ने उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के नाम पर 30 हजार रुपये ऐंठ लिए, लेकिन अभी तक न तो मकान बना और न ही रुपये वापस मिले हैं। अब रुपये मांगने पर मारने की धमकी दे रही है। एसडीएम ने महिला को जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उधर प्रधान बानो ने आरोपों को निराधार बताया और कहा कि रंजिश को लेकर किसी अन्य व्यक्ति के बहकावे में आकर झूठे शिकायत की जा रही है।