{"_id":"5bd4c0ccbdec2269a20782b3","slug":"51540669644-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना क्रय केंद्र 29 अक्तूबर को होंगे चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना क्रय केंद्र 29 अक्तूबर को होंगे चालू
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। भैंसाना चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक राज कुमार तोमर ने दोघट में चौधरी धर्मवीर सिंह के आवास पर पत्रकारों को बताया कि मिल ने चौगामा क्षेत्र के 54 गन्ना क्रय केंद्रों का इंडेंट जारी किया। 29 अक्तूबर को चीनी मिल विधित रूप से चालू होगी। सोमवार को सभी गन्ना क्रय केंद्रों का इंडेंट जारी कर दिया जाएगा। 29 अक्तूबर को गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल चालू हो जाएगी। मिल दो दिन ट्रायल पर चलेगा।
स्टेट हाईवे घोषित करने की मांग
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव निवासी हेमंत कुमार एडवोकेट ने बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग के शिलान्यास के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रार्थना पत्र देकर बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग को स्टेट हाईवे घोषित करने, बड़ौत व मुजफ्फरनगर में बाईपास बनवाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने विश्व बैंक खंड लोक निर्माण विभाग मुरादाबाद जोन के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग का नाम एमडीआर 135 डब्लू है। एशियन विकास बैंक के ऋण से प्रस्तावित मार्ग पर निर्माण कार्य हो रहा है। मार्ग पर 59 किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा। इस पर दो अरब 98 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 18 माह में निर्माण पूरा हो जाएगा। बड़ौत से मुजफ्फरनगर तक मार्ग पर पड़ने वाले 35 गांवों को सबसे ज्यादा लाभ होगा। मार्ग की सड़क 10 मीटर चौड़ी और गांवों में 14 मीटर चौड़ी बनेगी।
बछिया की मौत पर प्रदर्शन किया
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा में आशु कुरैशी की गाय ने कई दिन पूर्व बछिया को जन्म दिया। ग्राम प्रधान मुनेश देवी ने ब्लॉक स्तर से लेकर जिला अस्पताल के पशु चिकित्सकों को जानकारी दी, लेकिन पशु चिकित्सक इलाज करने नहीं पहुंचे। इलाज नहीं मिलने के कारण शनिवार को बछिया की मौत हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने पशु चिकित्सकों के खिलाफ हंगामा किया। इस दौरान फुरकान कुरैशी, आशु कुरैशी, कालू कुरैशी, इसरार, मुरसलीन, महबूब, अथर, शाकिर उपस्थित रहे।