{"_id":"5bd4c008bdec22699a73974e","slug":"51540669448-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की टीम ने हरंचदपुर की टीम को 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की टीम ने हरंचदपुर की टीम को 2
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में मानव स्पोर्ट्स क्लब ने तालिब और मनजीत की स्मृति में सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार, जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर, इंटर नेशनल कोच चरण सिंह मानव, प्रदीप सिंह को पगड़ी और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान उत्तम जेएनवी बागपत की टीम ने फरजुबल क्लब को 13 अंक से हराकर उद्घाटन मैच जीता। इसके बाद मलकपुर ने महाराणा प्रताप स्कूल की टीम को 15 अंक से हराया। हरियाणा के दिपलापुर की टीम ने हरचंदपुर क टीम को 28 अंक से हराया। इस प्रतियोगिता में 75 टीमों ने भाग लिया। अन्य मैच रविवार को खेले जाएंगे। इस दौरान भाकियू नगराध्यक्ष हिम्मत सिंह, चौधरी पवन ठेकेदार, पूर्व चेयरमैन विजयपाल, प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह तोमर, क्रीड़ा अध्यक्ष संजय, पूर्व सभासद यूनुस खान, राकेश कुमार, आलोक, विरमेश आर्य, अयूब, ताहिर, अमर सिंह, चौधरी करण सिंह उर्फ पिंकी, सभापति, मनोज कुमार, सचिन मौजूद रहे।
विज्ञापन