{"_id":"5bd4bff3bdec2269a20782b0","slug":"51540669427-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल सेवा बाधित होने से मोबाइल यूजर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल सेवा बाधित होने से मोबाइल यूजर परेशान
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। बीएसएनएल सेवा बाधित होने से बड़ौत तहसील क्षेत्र के कई गांवों के मोबाइल यूजर कई दिन से परेशान हैं। वे न तो सही ढंग से अपने रिश्तेदारों को फोन मिला पा रहे हैं और न ही उनके बात सुन पा रहे हैं।
बीएसएनएल के अफसरों की लापरवाही का खामियाजा किरठल, लूंब, तुगाना, रमाला व किशनपुर बिराल गांव के ग्रामीणों को भुगताना पड़ रहा है। तीन दिन से इन गांवों में बीएसएनएल सेवा बाधित है, जिस कारण मोबाइल यूजरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किरठल गांव के पुष्पेंद्र चौहान, मास्टर महिपाल, राज कुमार, अनिल चौहान, रविंद्र चौहान, डॉ. मनोज का कहना है कि बीएसएनएल सेवा सुचारु कराने के लिए कई बार विभागीय अफसरों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिस कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। जब इस संबंध में बीएसएनएल एसडीओ सतीश से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि जल्द ही सभी सेवाएं सुचारु करा दी जाएगी।