फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विद्युत समस्याओं पर विधायक अधिशासी अभियंता से मिले

विद्युत समस्याओं पर विधायक अधिशासी अभियंता से मिले

Fri, 05 Oct 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
विद्युत समस्याओं पर विधायक अधिशासी अभियंता से मिले
बड़ौत (बागपत)। किसानों की विद्युत संबंधित शिकायतों को लेकर बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक एक्सईएन द्वितीय पर तैनात अधिशासी अभियंता से मिले और किसानों की समस्याओं का समय रहते समाधान न होने पर जमकर नाराजगी प्रकट की। इस पर अधिशासी अभियंता ने उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक वीरपाल राठी बृहस्पतिवार को हिम्मतपुर सुजती, चित्तम खेड़ी, धनौरा टीकरी आदि सहित कई गांवों के किसानों के साथ एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर पहुंचे और अधिशासी अभियंता द्वितीय याद्रवेंद्र से मिले। पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि पिछले डेढ़ माह से किसान फुंके विद्युत ट्रांसफार्मर के बदले नया ट्रांसफार्मर बदलने के लिए भटक रहे हैं। लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने आरोप लगाया कि दर्जनों बार एसडीओ, अधिशासी अभियंताओं को फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन न तो फोन रिसीव होते हैं और न ही किसानों की समस्याओं का समाधान होता। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर किसानों के हक मेें आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। इस संबंध में अधिशासी अभियंता द्वितीय याद्रवेन्द्र का कहना था कि वे विभागीय मीटिंग के चलते व्यस्त थे। किसानों की हर समस्या का समाधान कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें धर्मपाल शर्मा, विनीत शर्मा, अजित, संजीव, अशोक, प्रमोद, नरेद्र, नवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed