फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छात्रों के भारतीय संस्कृति को भूलने पर चिंता जताई

छात्रों के भारतीय संस्कृति को भूलने पर चिंता जताई

Wed, 05 Sep 2018 12:45 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
छात्रों के भारतीय संस्कृति को भूलने पर चिंता जताई
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नैतिक शिक्षा विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने अधिकांश विद्यार्थियों के भारतीय संस्कृति को भूलने पर चिंता जताई।

संगोष्ठी का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। संगोष्ठी में संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर ने कहा कि नैतिक शिक्षा के अभाव से हमारी शिक्षा का महत्व अधूरा होता है। वर्तमान समय में चमक दमक की दुनिया में विद्यार्थी अपनी भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों को भूलता जा रहा है। सचिव डॉ. मनीष तोमर ने कहा कि शिक्षा का स्तर ओर अधिक सुधारने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने भविष्य व कैरियर को संवारने के लिए योजना बनाकर कार्य करना चाहिए। जिससे समय नष्ट न हो। प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा कीमती चीज समय होता है और सबसे ज्यादा बर्बाद भी हम समय को ही करते है। संगोष्ठी में स्कूली बच्चों ने शिक्षा के महत्व पर अलग-अलग पोस्टर प्रदर्शित कर प्रशंसा बटोरी। मेधावियों को सचिव डॉ. मनीष तोमर ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। संचालन सर्वेश ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed