फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कई ट्रेन कई घंटे लेट, लोगों का हंगामा

कई ट्रेन कई घंटे लेट, लोगों का हंगामा

Tue, 17 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
कई ट्रेन कई घंटे लेट, लोगों का  हंगामा
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली सहारनपुर रेल मार्ग पर सोमवार को अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट रही। इस सैकड़ों यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। नाराज यात्रियों ने स्टेशन पर नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

दिल्ली सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का लेट होना आम बात है, लेकिन सोमवार को एक के बाद एक आधा दर्जन ट्रेन निर्धारित समय से घंटे तक लेट रही। इस कारण स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 14545 का बड़ौत स्टेशन पहुंचने का समय 6:50 है वह 9:00 बजे तक भी स्टेशन पर नहीं पहुंची। इसके अलावा 51913 का स्टेशन पहुंचने का टाइम 7:55 है वह भी 9:30 बजे तक स्टेशन पहुंची। इसके अलावा दिल्ली से शामली जाने वाली ट्रेन 51905 का समय बड़ौत स्टेशन पहुंचने का 8:50 है, वह भी अपने निर्धारित समय से केवल 2 घंटे लेट रही। इससे गुस्साए यात्रियों ने स्टेशन पर देर रात तक हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर जीआरपी थाना अध्यक्ष किरण राज एसएसआई सत्यवीर सिंह मौके पर पहुंचे और किसी तरह यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत किया। यात्रियों ने कहा रूट पर ट्रेनों का लेट होना आम बात हो गई है, लेकिन रेलवे प्रशासन की ढीली कार्यशैली के चलते अब लोग ट्रेनों के बजाय बसों में सफर करना सही मान रहे हैं। उधर स्टेशन मास्टर जान मोहम्मद ने कहा दिल्ली में तकनीकी खराबी होने के कारण अधिकांश ट्रेन है। सोमवार को अपने निर्धारित समय से घंटों लेट रही। इस संबंध में बोर्ड पर नोटिस चस्पा किया। हंगामा करने वालों में महिपाल जय वीर, देविंद्र, अशोक, प्रेमपाल, दिनेश, अरुण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed