{"_id":"5b3686274f1c1bf16e8ba7fe","slug":"51530299943-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में 400 ईंट भट्ठे अवैध, पांच भट्ठे बंद कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में 400 ईंट भट्ठे अवैध, पांच भट्ठे बंद कराए
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में अवैध तरीके से संचालित किए जा रहे ईंट भट्ठा संचालकों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने अभियान के तहत पहले दिन शुक्रवार को पांच ईंट भट्ठों को बंद कराया। बताया गया कि जनपद में अवैध तरीके से चल रहे करीब 400 भट्ठों को बंद कराया जाएगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जिले में सिर्फ 59 भट्ठों को ही मंजूरी है।
एसडीएम सदर विवेक कुमार यादव ने बताया कि भट्ठे बंद कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पहले शुक्रवार को समर ब्रिक सिसाना, मां वैष्णो दत्तनगर, रॉयल भट्ठा डौलचा, हरि विक्रम फील्ड समेत पांच ईंट भट्ठों को बंद कराया गया है। एनजीटी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश दिए थे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिले में सिर्फ 59 ईंट भट्ठों को ही मंजूरी दी है। जनपद के 12 ईंट भट्ठों की एनओसी विचाराधीन है, जबकि जिले में भट्ठों की संख्या करीब 460 है। यानि करीब 400 भट्ठों का अवैध संचालन किया जा रहा है। उधर, एसडीएम के भट्ठों पर पहुंचते ही भट्ठा संचालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान भट्ठे पर मौजूद मजदूरों और भट्ठा मालिकों से पूछताछ की गई।
एसडीएम विवेक कुमार यादव ने कहा केवल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों का अनुपालन करने वाले भट्ठे ही चलेंगे। वातावरण प्रदूषण करने वाले और अवैध संचालन करने वाले भट्ठा मालिकों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।