{"_id":"5abe87b24f1c1bd3618b4954","slug":"51522436018-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत से दिल्ली होते हुए लखनऊ तक रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत से दिल्ली होते हुए लखनऊ तक रोडवेज बस
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत से लखनऊ तक रोडवेज बस सेवा शुरू
बागपत। जिला मुख्यालय से लखनऊ तक सीधी बस सेवा की शुरूआत हो गई है। बागपत विधायक योगेश धामा ने दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दिल्ली से होते हुए यह बसें रोजाना लखनऊ तक जाएंगी।
शुक्रवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ब्लॉक कार्यालय के पास सादे समारोह का आयोजन किया गया। एआरएम सीपी कमल ने बताया कि बागपत जिला मुख्यालय से पहली बस अपराह्न तीन बजे चलेगी और दूसरी चार बजे। दोनों बसें लखनऊ क्रमश: सुबह दो और तीन बजे पहुंचेंगी। दिल्ली से मुरादाबाद और बरेली होते हुए लखनऊ तक जाएंगी। बागपत से लखनऊ का किराया 590 रुपये होगा। उधर, कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि जिले के लोगों को बस सेवा का बड़ा लाभ होगा। बस अड्डा बनवाने के लिए भी प्रयास किया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र बली, नंदलाल डोगरा, संजय रूहेला, जयकुमार, मनोज वर्मा, रमेश कुशवाहा,दीपक सिंधी, ठाकुर वीरेंद्र कुमार मौजूद रहे।