{"_id":"5aa57e374f1c1bc0758b4f4d","slug":"51520795191-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यज्ञपेथी रोगों को खत्म करने की आयुर्वेद विद्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यज्ञपेथी रोगों को खत्म करने की आयुर्वेद विद्या
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाहा (बागपत)। पंच कुंडीय सामवेद ब्रह्म पारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। इसमें क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने भाग लिया। यज्ञ की महत्व बताया। समापन पर पांच यज्ञ वेदी पर आहुतियां डालने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
यज्ञ के ब्रह्मा योगाचार्य अरविंद्र शास्त्री ने बताया कि यज्ञ में उपस्थित होने वाला व्यक्ति संसार के सभी वैभवों का स्वामी बन जाता है। बालक और बुजुर्ग, महिलाएं ईश्वर कृत कार्य के संपादन हेतु संस्कारित हो रहे हैं। यज्ञ पेथी रोग को समाप्त करने के लिए आयुर्वेद की विद्या है, इससे असाध्य रोगों को भी ठीक किया जा सकता है। वर्तमान में मौसम चक्र बदलने के साथ ही बीमारी पैदा हो रही है। त्रिकोणीय यज्ञ कुंड में आहुति देने से रोगों के ऊपर तुरंत अंकुश लगाया जा सकता है।
वेदमंत्रों की गुंज के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई। सैकड़ों लोगों ने अपनी मनोकामना को पूर्ण करने की इच्छा लेकर गोले की आहुति दी। इससे वातावरण की शुद्धि होना तय है। समापन के दौरान उदयवीर सिंह शाहपुर ने पांचों वेदी के यज्ञ मानों को स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा रचित पुस्तक सत्यार्थ प्रकाश और संस्कार विधि वितरित की। रविवार को आज तीसरे दिन छपरौली विधायक सहेंद्र, डॉ. सुरेंद्र कुलपति गुरुकुल काँगड़ी विश्वविद्यालय, चेयरमैन मनोज धामा लोनी, धीरज उज्ज्वल, अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी किरणपाल, ग्राम प्रधान सहित गणमान्य व्यक्तियों ने यज्ञ में आहुतियां दीं।