फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दुल्हेंडी पर मना जश्न, जमकर उड़ाया अबीर गुलाल

दुल्हेंडी पर मना जश्न, जमकर उड़ाया अबीर गुलाल

Sun, 04 Mar 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
दुल्हेंडी पर मना जश्न, जमकर उड़ाया अबीर गुलाल
छपरौल/दाहा/दोघट/अमीनगर सराय/अग्रवाल मंडी टटीरी/ चांदीनगर/रमाला। क्षेत्र में दुल्हेंडी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान महिलाओं और युवाओं की टोलियों में गली और मोहल्लों से लेकर गांव-गांव में अबीर गुलाल उड़ाया। इस दौरान डीजे की धुनों पर महिला, बच्चे और युवा थिरके। सभी जगहों पर होली के रंगों में लोग रंगे हुए नजर आए।
विज्ञापन

भाईचारा और रंगों के त्योहार दुल्हेंडी पर लोगों ने जमकर जश्न मनाया। रात से ही पर्व तैयारी शुरू कर दी गई, सुबह होते ही लोग एक दूसरे के घरों में पहुंचकर अबीर गुलाल लगाने के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे जो शाम तक जारी रहे। एक दूसरे को रंग लगाकर भाईचारे का संदेश दिया। घर-घर में बच्चों ने जमकर उत्पात मचाया। आते जाते लोगों पर पानी के गुब्बारे मारे और पिचकारियों से रंग बिरंगे पानी की बौछार की। गाली, मोहल्ले से लेकर गांव-गांव में घरों में दुल्हेंडी धूमधाम के साथ मनाई गई। महिलाओं से लेकर युवाओं की टोलियां एक दूसरे के घरों में पहुंचकर गुलाल लगाकर त्योहार मनाया। युवाओं ने डीजे की धुनों पर थिरकते हुए नजर आए। कुछ ने तो महिलाओं के कपड़े पहनकर गाली मोहल्लों में घूमते हुए हुड़दंग मचाया।
विज्ञापन


बनाए हुए थे विशेष पकवान
होली और दुल्हेंडी को देखते हुए लोगों ने घरों में विशेष पकवान बनाए हुए थे। अधिकतर घरों में गुंजिया बना गई थी। इसके अलावा दही बड़े, कचरी, पकोड़ी सहित अन्य पकवान बना रखे थे। होली खेलने आने वाले लोगों के सामने परोसे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस करती रही गश्त
होली और दुल्हेंडी त्योहार को देखकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रही। शहर सहित विभिन्न स्थानों पर पुलिस गश्त करती रही। इक्का-दुक्का स्थानों पर छोटी-मोटी घटनाएं हुई। अन्य स्थानों पर रंग का त्योहार शांतिपूर्ण मनाया।


सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बागपत। चमरावल रोड स्थित मास्टर कॉलोनी में शुक्रवार को होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया इसका शुभारंभ जूनियर डिवीजन न्यायाधीश लक्की सिंह, सेवानिवृत्त अपर जिला लाल राजेंद्र यादव, एडवोकेट प्रवीण दीक्षित ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप जलाकर किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महिलाओं ने सामूहिक रूप से होली के गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानित किया । संचालन जनक सिंह सोम, विजयपाल यादव, दयाराम दीक्षित, प्रमोद प्रकाश, दुष्यंत चौहान, राजेंद्र राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed