{"_id":"5a7df4244f1c1b4d588b7bcc","slug":"51518203940-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन कार्यालय पर किया प्रदर्शन
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिशासी अभियंता कार्यालय पर किया प्रदर्शन
बड़ौत। विद्युत निगम की ओर से एक स्कूल में बिना स्टीमेट और कर्मचारियों की मिलीभगत से विद्युत पोल लगाने के विरोध में शुक्रवार को उपभोक्ताओं ने अधिशासी अभियंता प्रथम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने निगम कर्मचारियों पर दलालों के साथ मिलकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया।
एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर शुक्रवार को आए उपभोक्ताओं का कहना था कि दफ्तर पर सक्रिय दलाल विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से लगातार विभाग को नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कोताना रोड स्थित एक स्कूल संचालक ने दलालों को करीबन सवा लाख रुपये देकर प्राईवेट कंपनी से पोल लगाने के लिए कहा था, जबकि दलालों ने उन्हें अधिकांश पोल सरकारी थमा दिए। ऐसे में यदि मामले की जांच हुई तो स्कूल संचालक बिना वजह फंस जाएंगे। उपभोक्ताओं ने मामले की निष्पक्षता से जांच कर ऐसे दलालों पर कार्रवाई की मांग की।
उधर, अवर अभियंता आलोक का कहना है कि शिकायत पर जांच की जाएगी। अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा का कहना था कि शिकायत मिली है। किसी भी कीमत पर विभाग का नुकसान बर्दास्त नहीं होगा। प्रकरण की जांच कर कठोर कार्रवाई कराई जाएगी।