{"_id":"5a7611ad4f1c1b91268b811c","slug":"51517687213-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टांप पत्र न मलिने पर ग्रामीणों का तहसील पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टांप पत्र न मलिने पर ग्रामीणों का तहसील पर प्रदर्शन
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
स्टांप पत्र नहीं मिलने पर शनिवार को क्षेत्र के ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया। किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर लोगों को जल्द ही स्टांप पेपर उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
शनिवार को काफी लोग शिक्षक नेता मास्टर जितेंद्र तोमर के नेतृत्व में तहसील में पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा पिछले 10 दिन से तहसील में 50 और 100 रुपये के स्टांप पत्र नहीं मिल रहे हैं। इससे सैकड़ों लोग लोग परेशान हैं। स्टांप पत्र न मिलने के कारण जहां किसानों के क्रेडिट कार्ड नहीं बन पा रहे है, वहीं पर्सनल और हाउस लोन लेने को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा जिन स्टांप विक्रेताओं के पास स्टांप बचे हैं, वे लोगों को 40 से 50 रूपये बढ़ाकर दे रहे हैं। उन्होंने कहा शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर तहसील में लोगों को स्टांप पेपर उपलब्ध कराने की मांग की। प्रदर्शन मेें जयपाल, अशोक, प्रवीण, सुबोध, प्रवेंद्र, इकबाल, हरेंद्र, नवीन, प्रमोद आदि रहे। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा जांच कर कार्रवाई होगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी.