फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एसडीएम ने हैमर फैक्ट्रियां कराई चालू

एसडीएम ने हैमर फैक्ट्रियां कराई चालू

Mon, 01 Jan 2018 01:18 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने  हैमर फैक्ट्रियां कराई चालू
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

छपरौली रोड स्थित कृष्णा नगर में हैमर फैक्ट्री को लेकर चल रहा विवाद रविवार को समाप्त हो गया। एसडीएम ने जांच के दौरान वहां रियासी मकान न पाए जाने पर बंद की गई फैक्ट्रियों को चालू करा दिया।

काफी दिनों से कृष्णा नगर के लोग हैमर फैक्ट्री को बंद कराने की मांग को लेकर तहसील दिवस और तहसील में धरने-प्रदर्शन कर रहे थे। तीन दिन पहले एसडीएम ने इन फैक्ट्रियों को बंद करा दिया । फैक्ट्रियां बंद होने पर फैक्ट्री मलिक और उनमें काम करने वाले कर्मचारी तभी से तहसील में धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। उनका कहना था कि जहां पर हैमर फैक्ट्रियां हैं, वहां कोई रिहायसी मकान नहीं है। इस पर एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने मौके पर जाकर जांच की तो मौके पर रिहायसी मकान नहीं पाए गए। मकान फैक्ट्रियों से काफी पीछे हैं, वह भी बाद में बनाए गए हैं। इस पर एसडीएम नायब तहसीलदार लोकेश कुमार को लेकर मौके पर पहुंचे और बंद पड़ी फैक्ट्रियों को फिर से चालू कराया। फैक्ट्रियां चालू होने के बाद काफी दिनों से चल रहा विवाद समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed