फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आईटीआई के छात्रों ने तहसील में किया प्रदर्शन

आईटीआई के छात्रों ने तहसील में किया प्रदर्शन

Fri, 29 Dec 2017 01:17 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई के छात्रों ने तहसील में किया प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जनता वैदिक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बड़ौत के छात्रों ने बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचकर प्रबंध समिति के खिलाफ प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि वे जनता वैदिक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बड़ौत के छात्र हैं। जब उन्होंने शिक्षण संस्था में प्रवेश लिया था, उस समय कालेज के अध्यक्ष व क्लर्क दूसरे थे। बोर्ड फीस के रूप में प्रत्येक छात्र से एक हजार रुपये लिए थे। अब विद्यालय की प्रबंध समिति के बीच विवाद होने के कारण अध्यक्ष व क्लर्क बदल गए हैं। नए अध्यक्ष और क्लर्क उनसे अब फिर एक हजार रुपये प्रति छात्र जमा कराने को कह रहे हैं। जब छात्र फीस पहले ही देने की बात कहते हैं तो वर्तमान अध्यक्ष और क्लर्क छात्रों को फीस जमा नहीं करने पर परीक्षा से वंचित करने की धमकी दे रहे हैं। छात्रों का कहना है कि विद्यालय की प्रबंधक समिति के विवाद के बीच नुकसान छात्रों का हो रहा है। उन्होंने कहा कि इससे उनका भविष्य भी दांव पर लग गया है। छात्रों ने एसडीएम से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर मोनू, अंकित कुमार, सहदेव, रजत, सलीम, राहुल, पंकज आर्य, अनुज कुमार, मोहम्मद रहीम, सागर, अनुज, अमित, कपिल, कोशिंद्र, गौतम, जतिन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed