{"_id":"59f389f64f1c1bd7538b9b15","slug":"51509132790-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को प्रभावी बनाएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को प्रभावी बनाएं : डीएम
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को प्रभावी बनाएं : डीएम
बागपत। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को डीएम भवानी सिंह खंगारौत की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण का प्रशिक्षण दिया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में उपस्थित प्रतिनिधि और अधिकारियों और कर्मचारियों को जानकारी दी गई। निर्देशित किया कार्यक्रम को प्रभावी बनाए जाए। सभी सरकारी कार्यालयों में कोई भी अधिकारी कर्मचारी तंबाकू का सेवन ना करें। तंबाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। जानलेवा बीमारियां हो जाती है। सरकारी कार्यालयों को पूर्ण रूप से तंबाकू मुक्त बनाया जाए। परिवार और रिश्तेदारों को भी जागरूक करेंगे। विभाग के कोई कर्मचारी तंबाकू का सेवन करता पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी और जुर्माना वसूला जाएगा। स्कूल, कॉलेज और धार्मिक स्थलों के आसपास इसका प्रतिबंध रहेगा। सीडीओ चांदनी सिंह, सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव, डीडीओ हुबलाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
10 नवंबर से बांटा जाएगा मिट्टी का तेल
बागपत। जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि 10 नवंबर को नामित अधिकारियों को उपस्थिति में मिट्टे के तेल का वितरण सस्ते गल्ले की दुकानों पर होगा। इसके लिए कोटेदार गांवों और कस्बे में मुनादी कराएंगे। उन्होंने बताया कि पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को दो और अंत्योदय को साढ़े तीन लीटर मिट्टी तेल का वितरण किया जाएगा।