{"_id":"59c2cdd84f1c1b1b688b5b23","slug":"51505938904-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरीपुर मोड पर आज से हाईवे वनवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरीपुर मोड पर आज से हाईवे वनवे
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गौरीपुर मोड़ के टी-प्वाइंट के पेंच वर्क का कार्य शुरू हो चुका है। बृहस्पतिवार को यहां हाईवे वन वे किया जाएगा, इससे लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ सकती हैं। जेसीबी से कार्य शुरू करा दिया गया है। यहां मिट्टी डलवाई और पानी की निकासी की व्यवस्था की गई है।
अमर उजाला ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के गड्ढों का मामला प्रमुखता से उठाया था। गौरीपुर मोड़ के टी-प्वाइंट की वजह से लोगों को हो रही परेशानी का मामला उजागर किया। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बताया पेंच वर्क का कार्य शुरू हो गया है। यहां करीब नौ सौ मीटर के टुकड़े पर कार्य होना है, ताकि लोगों को मुसीबत से निजात मिल सके। कार्य बुधवार को ही शुरू हो गया है। उधर, ठेकेदार नितिन पंवार का कहना है कि बृहस्पतिवार को कार्य तेज गति से किया जाएगा, जिस कारण हाईवे को गौरीपुर मोड़ पर वन वे करना पड़ेगा। इससे यहां जाम की स्थिति रह सकती है। पुलिस से सहयोग लिया जा रहा है। जो वाहन डायवर्ट किए जा सकते हैं, उन्हें अमीनगर सराय या बड़ौत की औद्योगिक पुलिस चौकी से डायवर्ट कर दिया जाएगा। केंद्रीय मानव संसाधन, जल संसाधन और नदी विकास राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने इस मामले में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी बात की थी।
दीवाली से पहले पेंच वर्क होगा पूरा
बागपत। गौरीपुर मोड़ के टी-प्वाइंट पर पेंच वर्क का कार्य दीवाली से पहले ही पूरा हो जाने की उम्मीद है। हरियाणा के सोनीपत से यूपी में एंट्री करने वाले वाहनों की संख्या यहां अधिक रहती है। इसके अलावा दिल्ली से सहारनपुर जाने वाले वाहनों का दबाव रहता है, जिस कारण यहां आए दिन जाम लग जाता है।