{"_id":"59b9918c4f1c1bb2688b4647","slug":"51505333644-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज की कुरीतियां दूर करने का संकल्प दिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज की कुरीतियां दूर करने का संकल्प दिलाया
Updated Thu, 14 Sep 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज की कुरीतियां दूर करने का संकल्प दिलाया
बड़ौत (बागपत)। चौधरी चरण सिंह समाज सुधार मंच की बैठक में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान यज्ञ का आयोजन भी किया गया।
चौधरी चरण सिंह पब्लिक स्कूल शेरपुर लुहारा में यज्ञ के उपरांत पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि आज समाज को चौधरी चरण सिंह के विचारों की आवश्यकता है। उन्होंने बागपत के नाम को हिंदुस्तान और दुनिया में चमकाया। मंच के अध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि समाज में वैचारिक प्रदूषण बढ़ रहा है। इससे नफरत, भय, भ्रष्टाचार व्याप्त हो रहा है। हमें समाज से कन्या भ्रूण हत्या और दहेज प्रथा को हटाना होगा। मंच संरक्षक प्रोफेसर बीएस आर्य ने कहा कि युवाओं को नशाखोरी से दूर रहना होगा। सुबोध राणा ने कहा कि समाज सुधार मंच लगातार समाज में जागृति करने का कार्य कर रहा है। अध्यक्षता सुखबीर सिंह ने संचालन विक्रम सिंह आर्य ने किया। इस अवसर पर बलजोर सिंह, शौकीन पाल, जसवीर सिंह, इंद्रपाल, प्रेम सिंह, सुक्रमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।