फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   510 invoices for lockdown violations

लॉकडाउन के उल्लंघन 510 के चालान

Sat, 11 Jul 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
510 invoices for lockdown violations
बागपत। सरकार द्वारा निर्धारित लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर जिले भर में पुलिस ने 510 वाहनों के चालान किए। कई लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन

सरकार ने दस जुलाई की रात्रि दस बजे से 13 जुलाई सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन की घोषणा ही है। लॉकडाउन के चलते शनिवार को जिले भर में पुलिस मुस्तैद रही और आने-जाने वाले लोगों के वाहनों के चालान किए। लॉकडाउन को देखते हुए बालैनी हिंडन चौकी, बालैनी बस स्टैंड, बागपत के राष्ट्र वंदना चौक, पुराना कस्बा पुलिस चौकी, डूंडाहेडा चेक पोस्ट, पेरीफेरल, ककड़ीपुर चेकपोस्ट, चमरावल रोड, बरनावा बॉर्डर, निवाड़ा बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपी अजय कुमार ने बताया कि शनिवार को जिले भर में 286 वाहनों के एमवी एक्ट और 244 वाहनों के कोविड नियमों के उल्लंघन मेें चालान किए गए। जिले भर में 87 हजार आठ सौ रुपये शुल्क के रुप में वसूले गए। बालैनी थाना पुलिस ने 35 चालान तथा अग्रवाल मंडी टटीरी पुलिस चौकी प्रभारी सचिन कुमार ने 11 वाहनों के चालान कर अन्य लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा।

बालैनी बॉर्डर पर वाहनों को वापस भेजा
बालैनी। लॉकडाउन के दौरान शनिवार को बालैनी बॉर्डर को बैरियर लगाकर सील कर दिया गया। पुलिस ने मेरठ से बागपत की ओर आने वाले व बागपत से मेरठ की ओर आने वाहनों को वापस लौटाया। इसके अलावा बालैनी में थाना प्रभारी हेमेंद्र बालियान ने पुलिस के साथ बाजार व गांव में गश्त कर लोगों को लॉकडाउन का पालन करने तथा किसी भी सूरत में घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी। बालैनी बस स्टैंड पर पुलिस मुस्तैद रही। आने-जाने वाले लोगों को रोककर वापस भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed