{"_id":"62acb854c1c62644c951f6ca","slug":"50-thousand-rupees-fine-on-trucks-caught-without-permission-kahkra-news-mrt593296569","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर अनुमति पास के पकडे गए ट्रको पर लगाया 50 हजार रूपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर अनुमति पास के पकडे गए ट्रको पर लगाया 50 हजार रूपये का जुर्माना
विज्ञापन
बगैर अनुमति पास पकडे़ ट्रकों पर 50 हजार रुपये जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। हरियाणा से बिना अनुमति पास के गिट्टी लेकर बागपत सीमा में प्रवेश करने वाले दो ट्रकों को जिला खनन अधिकारी ने तहसील के समीप पकड़ लिया। उन्हें 50 हजार रुपये जुर्माना लगाकर तहसील परिसर में खड़ा करा दिया।
हरियाणा से आए दिन माल से लदे ट्रक ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के जरिए बागपत जनपद में प्रवेश करते हैं। इनमें कुछ ट्रकों के पास यूपी में प्रवेश का परमिट भी नहीं होता है। ऐसे ट्रकों को पकड़ने के लिए शुक्रवार को जिला खनन अधिकारी हवलदार यादव ने टीम के साथ अभियान चलाकर एक्सप्रेसवे के जरिए बागपत जनपद में प्रवेश करने वाले दो ट्रकों को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा तहसील के समीप पकड़ा। दोनों ट्रकों में गिट्टी लदी थी। खनन अधिकारी ने दोनों ट्रकों पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाकर ट्रकों को तहसील परिसर में खड़ा करा दिया।
वहीं, जिला खनन अधिकारी हवलदार यादव ने बताया कि हरियाणा से यूपी में माल लेकर आने वाले ट्रकों के पास परमिट होना जरूरी है। जिनके पास परमिट नहीं होता उनके चालक बार्डर पर शुल्क जमा कर अनुमति पास लेते हैं। वहीं, कुछ ट्रक चालक बगैर अनुमति पास के ही माल लेकर हरियाणा से बागपत में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे ट्रकों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया है।