फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   50 shops closed due to drain construction on Meerut road, loss of one crore

मेरठ रोड पर नाला निर्माण से 50 दुकानें बंद, एक करोड़ का नुकसान

Thu, 26 Aug 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
50 shops closed due to drain construction on Meerut road, loss of one crore
बागपत-मेरठ रोड पर हाईवे के नाला निर्माण के कारण क्लीनिक की ओर लगाया गई लकड़ी की पेड़ी से गुजरते चि? - फोटो : BAGHPAT
बागपत। नेशनल हाईवे 334बी निर्माण के लिए मेरठ रोड पर नाला निर्माण के लिए खोदाई करके छोड़ दिया है। 20 दिन से ज्यादा हो चुके है, लेकिन नाला नहीं बनाया जा रहा है। इस कारण मेरठ रोड पर करीब 50 से ज्यादा दुकानें बंद है और वहां दुकानदारों को एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं व्यापारी
मेरी कपड़े की दुकान है और पहले कोरोना के कारण दुकान बंद होने से काफी नुकसान हुआ था। दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों को अपनी जेब से वेतन दिया गया। अब नाले के लिए खोदाई होने से पानी दुकान में चला गया और करीब 50 हजार रुपये के कपड़े खराब हो गए है। ग्राहक नहीं आने से नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। - महेश कुमार गुप्ता
विज्ञापन

कपड़ों की दुकान पर ग्राहकों के लिए सीढ़ियां बनवाई हुई थी, जो हाईवे निर्माण के कारण तोड़ दी गई है। दुकान के आगे नाला बनाने के लिए 20 दिन पहले खोदाई की गई थी। निर्माण भी नहीं किया गया और खोदाई करके छोड़ने से ग्राहकों के आने के लिए रास्ता नहीं है। इससे लाखों का नुकसान हो गया है। संजय गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी लगातार बढ़ रही है और यहां भी नाले के लिए खोदाई करके छोड़ने से पानी भर गया है। मरीजों के आने का रास्ता नहीं है और यहां पानी भरने से हम खुद भी बीमारी की चपेट में आ सकते है। नाले का जल्द निर्माण किया जाना चाहिए। डा. उमाकांत
नाला बनाने के लिए दुकानों के आगे गहरी खोदाई करके छोड़ दिया गया है। निर्माण कार्य भी नहीं किया जा रहा है। अगर जल्द ही निर्माण कार्य नहीं किया गया तो इस मामले में डीएम से मुलाकात की जाएगी। विक्की चौधरी, महामंत्री उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल

वाहन दुकान पर आने के बाद ही ठीक हो सकते है। लेकिन दुकान के आगे नाला बनाने के लिए खोदाई करके छोड़ने से कोई वाहन ठीक होने के लिए नहीं आता है। यहां पानी भरने से दुकान में दरार भी आ गई है और दुकान में बैठने में डर लगता है। अशोक कुमार, ऑटो मैकेनिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed