{"_id":"63e7986db8f077e156071348","slug":"50-percent-budget-released-for-the-construction-of-ten-sub-centers-baghpat-news-c-14-1-114112-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: दस उपकेंद्रों के निर्माण के लिए 50 फीसदी बजट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: दस उपकेंद्रों के निर्माण के लिए 50 फीसदी बजट जारी
Sat, 11 Feb 2023 07:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 11 Feb 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक उपकेंद्र के निर्माण के लिए तैयार किया था 30 लाख 42 हजार रुपये के बजट का प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में दस उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के लिए शासन स्तर से 50 फीसदी बजट जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक उपकेंद्र के निर्माण के लिए 30 लाख 42 हजार रुपये का प्रस्ताव तैयार किया था। उपकेंद्रों का निर्माण होने पर ग्रामीणों को गांव में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। ग्रामीणों को इलाज के लिए दूसरे स्थानों की दौड़ लगाने के लिए मजबूर नहीं हो पड़ेगा।
जिले में 15 उप स्वास्थ्य केंद्र जर्जर हो गए हैं। केंद्रों की बिल्डिंग जर्जर होने के कारण वहां स्वास्थ्य कर्मी नहीं बैठते हैं। जिससे लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जर्जर उपस्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के लिए बजट का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। विभाग की ओर से एक केंद्र के निर्माण के लिए 30 लाख 42 हजार रुपये की डिमांड की गई थी।
विभाग की डिमांड के आधार पर शासन स्तर से दस उप स्वास्थ्य केंद्रों के लिए निर्माण के लिए 50 प्रतिशत बजट जारी कर दिया है। बजट जारी होने पर विभाग की ओर से उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण भी शुरू करा दिया गया है। उपस्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण होने के बाद वहां स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया जाएगा। जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। इस बाबत सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि बजट मिलने पर दस उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण शुरू कराया दिया गया है। अन्य बजट जारी होने पर शेष उपकेंद्रों का भी निर्माण शुरू कराया जाएगा।