फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   50 percent admission in educational institutions in Corona

कोरोना में 50 प्रतिशत रह गए शैक्षिक संस्थाओं में एडमिशन

Sat, 05 Sep 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
50 percent admission in educational institutions in Corona
माध्यमिक में कम हुए प्रवेश, डिग्री में पंजीकरण प्रक्रिया धीमी
विज्ञापन

बागपत। शैक्षिक संस्थाओं में प्रवेश प्रक्रिया पर भी कोरोना का असर पड़ा है। गत वर्षों के मुकाबले इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया काफी धीमी है। छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए कालेजों में नहीं पहुंच रहे है। डिग्री कालेजों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया धीमी चल रही है। माध्यमिक विद्यालयों में इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 50 फीसदी से कम नए एडमिशन हुए है।

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश की तिथि पांच अगस्त निर्धारित की थी, मगर प्रवेश प्रक्रिया धीमी होने के कारण तिथि को बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया गया था। तिथि बढ़ने के बावजूद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में नए प्रवेश में काफी कमी आई है। जिले भर में 260 नए एडमिशन ही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में हुए है जो गत वर्ष के मुकाबले काफी कम है। बोर्ड परीक्षा प्रभारी जयप्रकाश रुहेला ने बताया कि इस बार कोरोना महामारी के कारण माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया काफी धीमी रही तथा तिथि बढ़ने के बाद भी जिले में 260 नए एडमिशन ही हुए हैं। जो गत वर्ष के मुकाबले 50 फीसदी से भी कम हैं। कुछ ऐसा ही हाल डिग्री कालेजों का भी है। विश्वविद्यालय की ओर से यूजी में प्रवेश के लिए छात्रों के पंजीकरण कराए जा रहे हैं। नगर के एसपीसी डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार चौहान ने बताया कि इस बार यूजी में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया धीमी है। छात्र काफी कम संख्या में पंजीकरण कराने के लिए महाविद्यालय में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed