फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   5-Year-Old Boy Goes Missing Six Times in Baghpat's Baraut, Police Struggle for Permanent Solution

Baghpat: छह बार लापता हो चुका पांच साल का मासूम, हर बार पुलिस ने पिता को सौंपा... फिर गायब! पहेली बन गया बच्चा

Fri, 04 Jul 2025 03:44 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 04 Jul 2025 03:44 PM IST
सार

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र का एक 5 वर्षीय बच्चा अब तक छह बार लापता हो चुका है। हर बार पुलिस उसे ढूंढकर पिता को सौंप देती है, लेकिन कुछ ही दिनों में वह फिर गायब हो जाता है। बच्चे की मां घर छोड़ चुकी है और पिता नशे में रहता है। अब मामले को बाल कल्याण विभाग के समक्ष गंभीरता से रखा गया है।

विज्ञापन
5-Year-Old Boy Goes Missing Six Times in Baghpat's Baraut, Police Struggle for Permanent Solution
मामले की जांच में जु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में रहने वाला पांच साल का एक मासूम बच्चा इन दिनों पुलिस और बाल कल्याण विभाग दोनों के लिए चुनौती बन गया है। यह बच्चा अब तक छह बार लापता हो चुका है और हर बार बड़ौत पुलिस उसे तलाश कर उसके पिता को सौंप देती है। लेकिन कुछ ही दिन बीतते हैं कि वह फिर से किसी सड़क, बस या भीड़भाड़ वाले इलाके में भटकता हुआ मिल जाता है।

विज्ञापन

 

पुलिस जांच में सामने आया है कि बच्चे की मां उसे छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई है, जबकि पिता अक्सर नशे की हालत में पाया जाता है। बच्चा गौरीपुर का रहने वाला है और हर बार अकेले बस में बैठकर बड़ौत आ जाता है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति बच्चे के भविष्य के लिए बेहद खतरनाक है। अरुण, मनीष जैसे लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि बच्चे को किसी संरक्षित स्थान पर रखा जाए, वरना वह किसी हादसे या शोषण का शिकार हो सकता है।

 

सीओ विजय कुमार ने बताया कि मामले को अब बाल कल्याण विभाग के समक्ष गंभीरता से रखा जाएगा। कई बार बाल कल्याण समिति को सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अब एक स्थायी समाधान निकालने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed