फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   49.87 lakh will improve the condition of two roads, approved

49.87 लाख से सुधरेगी दो सड़कों की हालत, मंजूरी मिली

Wed, 17 Nov 2021 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
49.87 lakh will improve the condition of two roads, approved
बागपत। छपरौली क्षेत्र की दो सड़कों की हालत की हालत जल्द सुधारी जाएगी। इसके लिए मंजूरी मिल गई है। इनमें रठौड़ा-किशनपुर बिराल रोड से होशियारी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज और बासौली से सूप तक की सड़क शामिल है। छपरौली विधायक सहेंद्र रमाला ने इन सड़कों की विशेष मरम्मत कराने की बात अधिकारियों के सामने रखी थी, जिनको अब मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने बताया कि वह काफी समय पहले होशियारी देवी इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में गए थे, जहां छात्राओं ने इस मार्ग के निर्माण की मांग रखी थी। छात्राओं ने बताया था कि रठौड़ा-किशनपुर बराल मार्ग से होशियारी देवी इंटर कॉलेज तक के मार्ग की हालत काफी खराब है। इस मार्ग की विशेष मरम्मत की मंजूरी मिल गई है, जिस पर करीब 13.22 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें आबादी वाली जगह सीसी रोड बनेगी तो अन्य जगह मरम्मत होगी। इस तरह ही बसौली से सूप तक मार्ग पर 36.65 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें भी आबादी वाले क्षेत्र में सीसी निर्माण होगा तो अन्य जगह तारकोल वाली सड़क बनेगी। इसका कार्य जल्द ही शुरू होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed