फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   45 bigha sugarcane crop burnt

45 बीघा गन्ने की फसल जली

Thu, 21 Jan 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
45 bigha sugarcane crop burnt
बड़ौत के पलड़ी गांव में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : BARAUT
- विद्युत लाइन का तार टूटने से हुई आग की घटना
विज्ञापन

- किसानों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन
दाहा। पलड़ी गांव के जंगल में बिजली का तार टूटकर गिरने से आधा दर्जन किसानों की लगभग 45 बीघा गन्ने की फसल जल गई। किसानों ने आग पर काबू पाया और पीड़ित किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।

पलड़ी गांव में नंगला मार्ग पर बृहस्पतिवार की दोपहर अचानक विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया। जिससे निकली चिंगारी से दिनेश की गन्ने की फसल में आग लग गई। इनके खेत से अन्य खेतों में भी आग फैल गई। जिससे दिनेश की पांच बीघा, रमेश की पांच बीघा, नरेश की दस बीघा, राजकुमार की 20 बीघा, चरण सिंह ज्ञान सिंह की पांच बीघा व ओमवीर की दस बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गयी। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता द्वितीय एसके निर्भय का कहना है कि मौके पर विभागीय कर्मचारियों की टीम भेजकर जांच करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed